Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मानवता की मिसाल: डॉ. राहुल झरिया ने रक्तदान कर गंभीर मरीज को दिया जीवनदान

मंडला, 19 जनवरी 2026

जिला चिकित्सालय मंडला में सेवाभाव और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरक उदाहरण सामने आया है। जिला चिकित्सालय में उपचाररत एक गंभीर मरीज के लिए डॉ. राहुल झरिया (मेडिकल ऑफिसर) ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं रक्तदान कर उपचार में सहयोग प्रदान किया।

जानकारी के अनुसार एग्निस यादव (उम्र 67 वर्ष) को कूल्हे की हड्डी में चोट/फ्रैक्चर के कारण 10 जनवरी को जिला चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान मरीज में रक्त की कमी की स्थिति निर्मित होने पर चिकित्सकीय सलाह अनुसार रक्त की आवश्यकता हुई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. राहुल झरिया ने त्वरित निर्णय लेते हुए रक्तदान कर मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे समय पर उपचार प्रक्रिया सुनिश्चित हो सकी। डॉ. झरिया के इस सराहनीय कार्य से अस्पताल में सकारात्मक संदेश गया है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पण, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल है।

Related posts

गुणवत्तापूर्ण खरीदी करें, किसानों का करें जल्द भुगतान – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने लिया उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा  

Reva India News

प्रदेश में गरीब युवा, किसान एवं महिलाओं को समृद्ध एवं संपन्न बनाया जाएगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सर्रापिपरिया से इस अभियान का शुभारंभ किया

Reva India News

महाप्रबंधक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment