Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेक्टर स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल संपन्न सामूहिकता, स्वैच्छिकता से होंगे लोकहित के कार्य

मंडला, 21 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड मंडला के सेक्टर पदमी में नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरगवां के तत्वाधान में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने प्रदेश शासन की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम विकास पखवाड़ा 12 से 26 जनवरी 2026 तक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रदेश सरकार की लोकहितकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सकारात्मक वातावरण के संरक्षण के उद्देश्य परिषद द्वारा मैदानी स्तर पर प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अंतर्गत ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान ग्राम विकास में कार्यों को संचालित करना, ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान, परिवार संपर्क, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। स्वदेशी, जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गई। इस दौरान आदिवासी बैगा विकास समिति मंडला की प्रमुख श्रीमती गंगोत्री बडगैया, परामर्शदाता रागिनी हरदहा, समाज सेवी ममता साहू, ग्राम पंचायत सरपंच गिरानी लाल कोकडिया, ग्राम पंचायत मोबीलाईजर मंजुषा नामदेव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, सचिव आलोक जंघेला एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Related posts

खुशियों की दास्तां- सुश्री पूजा ज्योतिषी ने आनंदम दुआओं के घर में जरूरतमंदों की मदद के लिए दान की

Reva India News

सेवा पखवाड़ा के तहत एसपी ने किया पौधारोपण एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान

Reva India News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर वधु को आशीर्वाद दिया

Reva India News

Leave a Comment