Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर 23 जनवरी को

मंडला, 21 जनवरी 2026

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें जबलपुर के आदेशानुसार 23 जनवरी को ईएनटी संबंधी दिव्यांगजनों की जाँच, दिव्यांग प्रमाण एवं यूडीआईडी के लिए डॉ. पंकज ग्रोवर ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जबलपुर अपनी सेवायें प्रदाय करेंगे। यह शिविर शासकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र स्टेडियम ग्राउण्ड के पास आयोजित होगा। इस शिविर में ऐसे नये दिव्यांगजन जिनको बोलने-सुनने संबंधी समस्या है एवं जो श्रवण बाधित दिव्यांगजन जो, दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण कराना चाहते हैं तथा ऐसे श्रवण बाधित दिव्यांगजन जो वृत्तिकर में छूट के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण कराना चाहते हैं, उपस्थित होकर अपनी जांच एवं दिव्यांग प्रमाण के लिए शिविर का लाभ ले सकते हैं। शिविर में दिव्यांग आवेदक आधार कार्ड, समग्र आई.डी. की छायाप्रति, पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र, ऑडियोमेट्री जाँच रिपोर्ट, बैरा टेस्ट की रिपोर्ट एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।

Related posts

संतोष को जनसुनवाई में तत्काल मिली व्हीलचेयर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 नवम्बर 2022

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment