Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल में शामिल हुए कलेक्टर प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसल

मंडला, 22 जनवरी 2026

जिले की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित “मंडला गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेमीफाइनल में पहुंचे कलाकारों ने भी इस आयोजन को लेकर खुशी जताई और कहा कि जिले में पहली बार इस तरह का बड़ा मंच मिला है, जहां वे अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रस्तुत कर पा रहे हैं। कई प्रतिभागियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता से उन्हें नई पहचान और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हर प्रतिभागी अपनी मेहनत और लगन से यहां तक पहुंचा है। उन्होंने सभी को निरंतर अभ्यास करने, सकारात्मक सोच रखने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि “मंडला गॉट टैलेंट” कलेक्टर श्री मिश्रा की परिकल्पना पर आधारित एक अनूठा आयोजन है, जिसका उद्देश्य जिले के कलाकारों को स्थानीय स्तर पर अवसर प्रदान करना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं आयोजन से जुड़े समिति सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

साइकिल, स्कूटर, कार आदि स्टेण्ड का ठेका के लिए मुहरबंद निविदा आमंत्रित

Reva India News

मरीज श्याम सुंदर अग्रवाल को उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से भेजा दिल्ली मण्डला जिले के प्रथम मरीज को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना का मिला लाभ

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके करेंगी ध्वजारोहण

Reva India News

Leave a Comment