Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस अधीक्षक ने किया नर्मदा जयंती की सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण

मंडला, 24 जनवरी 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने नर्मदा जयंती पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए माहिष्मती घाट मंडला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने निर्धारित पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भंडारा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्धारित मार्ग व्यवस्था (डायवर्जन/आवागमन मार्ग) की समीक्षा की तथा कहा कि अधिक भीड़ वाले संभावित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाएं। इसके साथ ही सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नर्मदा जयंती के दिन श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कानून व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ बनी रहे। इस दौरान एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ श्री गजानन नाफडे, थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी श्री ललित धुर्वे, नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी, सूबेदार श्री योगेश राजपूत सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

संगम घाट में स्वच्छता अभियान अंतर्गत की गई चालानी कार्यवाही

Reva India News

मतदाता मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

नारायणगंज क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Reva India News

Leave a Comment