Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

मंडला, 24 जनवरी 2026

माँ नर्मदा जयंती का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। माहिष्मती घाट एवं संगम घाट महाराजपुर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। इस अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं सुगम यातायात की दृष्टि से मार्ग डायवर्सन एवं पार्किंग प्रातः 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक किया गया है।

 

पौंड़ी रेलवे क्रॉसिंग

 

बम्हनी, नैनपुर से जबलपुर, मंडला शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन आरटीओ कार्यालय, पुरवा, प्रथम ढाबा, नेशनल हाईवे 30 से होकर जायेंगे।

 

कटरा हाईवे बाईपास

 

जबलपुर की ओर से महाराजपुर, नैनपुर, घंसौर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नेशनल हाईवे से होकर प्रथम ढाबा, पुरवा  आरटीओ कार्यालय से होकर जायेंगे।

 

आंगन तिराहा

 

घंसौर रोड से मंडला शहर आने वाले एवं जबलपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन आंगन तिराहा से डायवर्ट होकर बजरंग चौंक, पौंड़ी रेलवे क्रॉसिंग तिराहा, आरटीओ कार्यालय, पुरवा होते हुए नेशनल हाईवे 30 से आयेंगे-जायेंगे।

 

कारीकोन तिराहा

 

कारीकोन तिराहे से मंडला शहर एवं जबलपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन आंगन तिराहा, बजरंग चौंक, पौंड़ी, आरटीओ कार्यालय पुरवा होकर जाऐंगे।

 

नेहरू स्मारक चौक

 

महाराजपुर, घंसौर व नैनपुर की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन झूला पुल रास्ते से एवं समस्त चार पहिया वाहन चिलमन चौक से पड़ाव, आमानाला, नेशनल हाईवे 30 से पुरवा, आरटीओ कार्यालय होकर जाऐंगे।

 

बिंझिया तिराहा

 

महाराजपुर, घंसौर, नैनपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन बिंझिया तिराहा से चिलमन चौक, पड़ाव रोड, आमानाला, एनएच 30 हाईवे से आरटीओ कार्यालय होकर जाएंगे।

 

योजना भवन तिराहा

 

महाराजपुर की ओर जाने वाले वाहन झूला पुल से होकर जाऐंगे।

 

पार्किंग व्यवस्था

 

नेहरू स्मारक चौक से माहिष्मती घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पुलिस लाइन खो-खो ग्राउंड माहिष्मती घाट में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पार्क होंगे।

वन विभाग कार्यालय के सामने चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।

नवीन एसडीएम कार्यालय के सामने महिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन एसडीएम कार्यालय के सामने व्यवस्थित पार्क होंगे।

योजना भवन के सामने माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के समस्त प्रकार के वाहनों के लिए एलआईसी रोड से प्रवेश कर योजना भवन के सामने पार्किंग व्यवस्था की गई है। एलआईसी से योजना भवन रोड वन वे रहेगा। बाहर जाने के लिए योजना भवन के सामने से एलआईसी रोड तरफ वापस नहीं आ सकेंगे।

 

सर्किट हाउस परिसर

 

माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया, चार पहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था सर्किट हाउस परिसर के अंदर की गई है।

 

होमगार्ड कार्यालय ग्राउंड

 

माहिष्मती घाट आने वाले सभी श्रद्धालुओं के फोर व्हीलर वाहन अंदर ग्राउंड में पार्क होंगे।

 

रेस्ट हाउस ऐरीकेशन परिसर

 

महिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन परिसर के अंदर व्यवस्थित पार्क होंगे।

 

ऑफीसर मैस परिसर

 

माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन पार्क होंगे।

महाराजपुर की ओर से माहिष्मती घाट व कुंभ स्थल आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए वर्धमान लॉन (कारीकोन तिराहा) महाराजपुर एवं घाघा-घाघी की ओर से माहिष्मती घाट व कुंभ स्थल आने वाले श्रद्धालुओं की समस्त चार पहिया, तीन पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था वर्धमान लॉन परिसर के अंदर की गई है।

कुंभ स्थल मैदान में महाराजपुर तरफ से माहिष्मती घाट आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था छोटे पुल से होकर कुंभ स्थल ग्राउंड में रहेगी।

दादा धनीराम आश्रम से आगे पुल के ऊपर से माहिष्मती घाट की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

 

संगम घाट आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग

 

हेलीपैड मैदान में संगम घाट आने वाले श्रद्धालुओं के समस्त वाहन संगम तिराहा से प्रवेश कर हेलीपैड मैदान में पार्क होंगे। बजरंग चौक से 4 पहिया एवं 3 पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

नो एंट्री व्यवस्था

 

प्रातः 5 बजे से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी वाहन अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध रहेंगे। समस्त यात्री बसें डायवर्सन मार्ग से आएंगे-जाएंगे। दोपहर 12 बजे से अग्रिम आदेश तक नेहरू स्मारक चौक से माहिष्मती घाट की ओर व दादा धनीराम आश्रम से पुल के ऊपर से माहिष्मती घाट की ओर समस्त प्रकार के 4 पहिया एवं 3 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

समस्त श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

पीएचई विभाग द्वारा पेयजल स्त्रोतों का किया गया क्लोरिनेशन कार्य  

Reva India News

आखिर कब तक प्रताड़ित होंगे पत्रकार….? जनसुनवाई में पत्रकारों ने दिया अपर कलेक्टर को आवेदन  पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की सही जांच की मांग

Reva India News

समर्थन मूल्य पर आप का ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment