Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार-सांसद श्री कुलस्ते 81 लाख रुपये की लागत राशि के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ग्रामीणों से किया संवाद

मंडला, 24 जनवरी 2026

वसंत पंचमी के पावन पर्व पर मंडला जिले के विकासखंड मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमाडोंगरी में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भूमिपूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, पूर्व विधायक श्री पंडित धुर्वे, मवई जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मरकाम, श्री प्रहलाद मरकाम सहित अन्य वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सांसद श्री कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इन विकास कार्यों से ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, भवन, बुनियादी सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने वाले कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों से सकारात्मक चर्चा भी की।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है तथा आगामी समय में भी विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

ग्राम पंचायत मेंढा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, जिसकी लागत राशि 6 लाख रुपये है। ग्राम पंचायत भीमडोंगरी के सरईपड़ाव में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है। ग्राम पंचायत भीमडोंगरी के बड़े टोला में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है। ग्राम पंचायत इंद्री के बड़े टोला में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल 81 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

Related posts

म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ ने साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

Reva India News

कुलस्ते जी ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन,13 करोड़ से बनेगा स्वस्थ केंद्र

Reva India News

बुधवार एवं गुरूवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment