Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउंड में राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल फहराएंगे तिरंगा

मंडला, 25 जनवरी 2026

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउंड मंडला में होगा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) म.प्र. शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराएंगे। प्रातः 9:05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे तथा प्रातः 9:15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। प्रातः 9:35 बजे हर्षफायर एवं प्रातः 9:40 बजे मार्चपास्ट एवं परेड सलामी तथा प्रातः 10 बजे मध्यप्रदेश गान एवं कौमी तराना, प्रातः 10:05 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रातः 10:40 बजे झाँकियों का प्रदर्शन एवं प्रातः 11 बजे पुरस्कार वितरण एवं समारोह का समापन होगा। शाम 5 बजे माहिष्मती घाट में भारत पर्व का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारी बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के परिप्रेक्ष्य में कार्यशाला आयोजित

Reva India News

कलेक्टर्स वीडियो कॉन्फ्रेंस 8 अप्रैल को, विभिन्न विभागों की प्रगति की होगी समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment