Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंजीयन शुल्क की राशि 20 मार्च तक जमा करें हितग्राही

मण्डला 15 मार्च 2022

नगरपालिका परिषद मण्डला क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना भागीदारी में किफायती आवास (ए.एच.पी.) घटक अंतर्गत निर्माणाधीन ईडब्ल्यूएस आवास के लिए पंजीकृत सभी हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना आवास निर्माण का कार्य एवं बैंक लोन लिंकेज की कार्यवाही गतिशील है। बैंक लिकेज के लिए तहसीलदार कार्यालय का आय प्रमाण पत्र की अनिवार्य है। अतः प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी में पंजीकृत सभी हितग्राही तहसीलदार कार्यालय का आय प्रमाण निकाय के कर्मचारियों से सम्पर्क करते हुए अतिशीघ्र आय प्रमाण तैयार कराकर नगर पालिका परिषद मण्डला प्रधानमंत्री आवास (ए.एच.पी.) शाखा में जमा किया जाना सुनिश्चित करें तथा जिन पंजीकृत हितग्राहियों द्वारा पीएमएवाई-एएचपी पंजीयन शुल्क राशि 20 हजार से कम जमा की गई है तथा निकाय द्वारा अस्थाई आवंटन मिल चुका है वह सभी हितग्राही पंजीयन शुल्क की शेष राशि 20 मार्च 2022 तक जमा करना सुनिश्चित करें। पंजीयन शुल्क की शेष राशि जमा नहीं करने की स्थिति में अस्थाई आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा तथा प्रतिक्षा सूची के हितग्राही को आवास लाभ दिया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी हितग्राही स्वयं की होगी।

Related posts

न्यायालय तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर पेश करें दावा/आपत्ति

Reva India News

किंगफिशर ग्रुप द्वारा सरस्वती विद्यालय में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान

Reva India News

छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन केबिनेट मंत्री, सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर, एसपी के साथ जलाये दीप महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी भी की गई

Reva India News

Leave a Comment