Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर एसडीएम एवं एसडीओपी ने किया शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण हेलमेट पहनने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया प्रेरित

मंडला, 29 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में नैनपुर अनुभाग में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने को अनिवार्य बनाए जाने के उद्देश्य से शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नैनपुर एसडीएम श्री आशुतोष ठाकुर एवं एसडीओपी श्री मनीष राज द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी बिना हेलमेट के कार्यालय पहुँचे, उन्हें तत्काल हेलमेट पहनकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में निर्देशों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया सहित अन्य अधिकारियों ने भी कार्यालय परिसरों में पहुँचकर कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहनों की भी जांच की गई तथा वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लाभ और नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन को सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।

Related posts

23 सितम्बर को घुघरी में रक्तदान शिविर का आयोजन  

Reva India News

श्रद्धा के पथ पर राहत की छांव कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए किए मैट्रस वितरित

Reva India News

नगद राशि सहित कुल 4155984 रूपये की सामग्री जप्त अब तक 34 शिकायतों का निराकरण

Reva India News

Leave a Comment