Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना नंबर प्लेट के 9 ट्रैक्टरों पर चालानी कार्रवाई अमानक हॉर्न बजाने पर जब्त कर 3500 रूपए का जुर्माना

मंडला, 4 फरवरी 2026

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना कोतवाली, महाराजपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के संचालित पाए गए कुल 9 ट्रैक्टर वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 51/177 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। एमपी 51 जेडबी 7225, एमपी 51 जेडई 8708, एमपी 51 एए 4296, एमपी 51 जेडडी 8786, एमपी 51 जेडडी 8723, एमपी 51 एए 7679, एमपी 51 एबी 0192, एमपी 51 जेडए 7708 तथा एमपी 51 एए 8847 यह सभी ट्रैक्टर चालकों पर 500 रूपए प्रति ट्रैक्टर जुर्माना लगाया गया, इस प्रकार कुल 4 हजार 500 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर चालकों को वाहनों पर स्पष्ट एवं वैध नंबर प्लेट लगाने, वाहन के समस्त वैध दस्तावेज साथ रखने, ओवरलोडिंग न करने, यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में सख्त समझाइश दी गई।

इसी क्रम में थाना कोतवाली द्वारा कार्रवाई के दौरान रपटा घाट क्षेत्र में वाहन में अमानक हॉर्न लगाकर बजाते पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन से अमानक हॉर्न जब्त किया गया और 3 हजार 500 रूपए का जुर्माना आरोपित किया गया।

Related posts

बाल देखरेख संस्था में सीएनसीपी बालकों के प्रवेश के लिए कार्यशाला 30 मार्च को

Reva India News

युवाओं के लिए स्थापित राज्य स्तरीय सम्मानों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Reva India News

’टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान’’ के तहत शपथ एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नैनपुर नगरपालिका के कचरा संग्रहण वाहनों में बजेगा टीबी जिगल

Reva India News

Leave a Comment