Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल देखरेख संस्था में सीएनसीपी बालकों के प्रवेश के लिए कार्यशाला 30 मार्च को

मंडला, 29 मार्च 2026

बाल कल्याण समिति जिला मंडला, महिला एवं बाल विकास विभाग और आदर्श बाल गृह (बालक) द्वारा सोमवार 30 मार्च को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि जोखिम ग्रस्त और हाशिए में रह रहे बालकों के चिन्हांकन और उनके संस्थागत पुर्नवास के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला का उद्देश्य 18 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर बाल देखरेख संस्था में प्रवेश दिलाना है जिन्हें संस्थागत देखरेख की आवश्यकता है।

कार्यशाला में बाल संरक्षण के लिए कार्यरत संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला बाल विकास विभाग में इम्पैनल सपोर्ट पर्सन सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्यगण, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आदर्श बाल गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा यूएनसीआरसी, किशोर न्याय अधिनियम 2015, देखरेख और संरक्षण के जरुरतमंद बालक और प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

Related posts

आज अधिकार अभिलेख वितरण के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नारायणगंज के गूजरसानी में

Reva India News

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने किया पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन ग्राम थामनगांव एवं लिंगामाल में हुए कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment