Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कॉल सेंटर की स्थापना

मंडला, 11 फरवरी 2026
30 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक में पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया
उइके के निर्देशानुसार जिला मंडला अंतर्गत पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित
एवं प्रभावी निराकरण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा
एक समर्पित कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। यह कॉल सेंटर प्रतिदिन प्रातः 11

बजे से सायं 6 बजे तक संचालित रहेगा। आमजन पेयजल आपूर्ति, नल-जल
योजना, हैंडपंप, ट्यूबवेल अथवा अन्य पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के
लिए विभाग द्वारा जारी दूरभाष क्रमांक 07642-252443 पर संपर्क कर अपनी
शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा समय-सीमा
निर्धारित की गई है। सामान्य प्रकृति की शिकायतों का निराकरण 24 घंटे के भीतर
किया जाएगा, जबकि तकनीकी प्रकृति की शिकायतों का निराकरण अधिकतम 2
दिवस में सुनिश्चित किया जाएगा। शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण एवं शीघ्र
निराकरण के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर पृथक-पृथक टीमों का
गठन किया गया है। ये टीमें समन्वय स्थापित करते हुए शिकायतों की निगरानी
करेंगी तथा समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करेंगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का उद्देश्य है कि जिले के प्रत्येक नागरिक
को सुचारु एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार की समस्या
उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। आमजन से
अपील है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में उक्त दूरभाष क्रमांक
पर संपर्क कर विभाग को अवगत कराएं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 40 लाख लाड़ली बहनों को दी 450 रुपए में गैस सिलेंडर की सौगात आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 25 फरवरी 2026

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 मार्च 2023

Reva India News

Leave a Comment