Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान भारत योजना बनी उम्मीद की किरण, उपचार के बाद फिर चलने लगे हरेसिंग टेकाम

मंडला, 24 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन रही हैं। आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलने से घोड़ाडीह निवासी श्री हरेसिंग टेकाम, पिता श्री छोटे लाल टेकाम, उम्र 45 वर्ष, को घुटने में दर्द एवं पैर मोड़ने में हो रही परेशानी से राहत मिली है।

हरेसिंग टेकाम पिछले लगभग दो वर्षों से घुटने की समस्या से परेशान थे। दर्द और चलने-फिरने में कठिनाई के कारण उन्हें दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनका भोपाल स्थित अस्पताल में उपचार एवं ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद अब उनकी स्थिति में सुधार है और वे स्वयं चलने में सक्षम हैं।

हरेसिंग टेकाम ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मिले उपचार के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना उनके लिए मुश्किल समय में उम्मीद की किरण बनी। उन्होंने निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए शासन को धन्यवाद दिया।

Related posts

अजय देवगन और काजोल पहली दफा हलचल के सेट पर मिले

Reva India News

नर्सिंग कौशल कॉलेज बिछिया में लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी संपन्न

Reva India News

नई उड़ान – ऑनलाइन शैक्षिक प्रशिक्षण आरंभ 28 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित, शिक्षण की ट्रिक सीख रहे शिक्षक

Reva India News

Leave a Comment