Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने मिलेट रोड शो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मंडला, 12 फरवरी 2026
मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और इसके
स्वास्थ्यगत लाभों से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन
मण्डला तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में
दो दिवसीय मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में
गुरुवार को मिलेट रोड शो का आयोजन किया गया।
प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मिलेट रोड
शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री अन्न
न केवल पौष्टिकता से भरपूर है, बल्कि यह हमारी प्राचीन कृषि संस्कृति का भी
प्रतीक है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप, मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए
इस तरह के आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश
मिश्रा, उपसंचालक कृषि श्री अश्विनी झरिया, सहायक संचालक श्रीमती मधुअली
सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सेंट्रल नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन एवं राष्ट्रीय जलतज्ञ के तकनीकि अधिकारी ने की समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा गोलमेज कक्ष में बैठक का आयोजन

Reva India News

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय पर छापामार कार्यवाही 56 लीटर महुआ शराब तथा 300 किलो महुआ लाहन जप्त

Reva India News

पॉलीटेक्निक में ऑनलाईन निबंध प्रतियोगिता का आयोजित

Reva India News

Leave a Comment