Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत किसानों से संवाद, कृषि योजनाओं की समीक्षा

मंडला, 28 सितम्बर 2026

उपसंचालक कृषि, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मंडला द्वारा विकासखंड निवास के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से संवाद कर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, ई-विकास प्रणाली, कृषि यंत्र अनुदान सहित अन्य विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

भ्रमण के दौरान उपसंचालक कृषि ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, निवास तथा मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था तथा वितरण रजिस्टर का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड निवास में कृषि विस्तार अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य पोषित विभिन्न कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति प्रबंधक एवं क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

Related posts

बाढ़ आपदा प्रबंधन की जिला स्तरीय बैठक आज

Reva India News

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से बदली किस्मत: चैनसिंह भांडे बने आत्मनिर्भर, डेयरी व्यवसाय से मिली नई पहचान

Reva India News

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा जयंती का पर्व .वाहनों की विधि विधान से की पूजन, अमन सुख शांति की मांगी कामना

Reva India News

Leave a Comment