Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन अधिकार दावों के निराकरण के लिए खंड स्तरीय समिति की बैठक संपन्न 900 दावों की समीक्षा कर जिला स्तरीय समिति को भेजने की तैयारी

मंडला, 12 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी
क्रियान्वयन के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील कार्यालय
नारायणगंज में खंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीएम निवास श्री
सी.एल. वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में वन अधिकार दावों के सत्यापन एवं निराकरण की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा
की गई। तहसील नारायणगंज से संबंधित कुल 900 वन अधिकार दावों का परीक्षण किया गया।
समिति द्वारा पात्र पाए गए इन सभी दावों को अंतिम अनुमोदन एवं पट्टा वितरण की आगामी
कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करने की तैयारी कर ली गई है। बैठक में
अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री विनोद मरावी, राजस्व एवं वन विभाग के संबंधित अधिकारी
तथा खंड स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

सोनू उर्फ संदीप रावत एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 कर्मचारियों को किया सम्मानित बम्हनी बंजर क्षेत्र की टीम ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य, अन्य क्षेत्रों के लिए बनी प्रेरणा

Reva India News

Leave a Comment