Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस चौपाल के माध्यम से हेलमेट, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति पर मंडला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

मंडला, 28 जनवरी 2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट अधिकारियों द्वारा पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों, स्कूल के छात्र-छात्राओं को हेलमेट अनिवार्यता, यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत थाना टिकरिया (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूड़ामैली, नारायणगंज), घुघरी (ख़जरी, पिपर्दो), महाराजपुर (नांदिया), मवई (धनगांव), मोतीनाला (ग्राम  गोरुमर), अंजनिया (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर), मोहगांव (रैयत) एवं चौकी मनेरी (गौराम क्षेत्र मेला), चौकी पिंडरई ग्राम कचहरी, थाना बिछिया ग्राम गुडली तथा गुनेरा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार-पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नशे से दूर रहने, अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी मामलों की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930, ऑपरेशन अभिमन्यु, असली हीरो कौन है, ऑपरेशन सृजन, ऑपरेशन स्वयं सिद्ध, ऑपरेशन एहसास, आपातकाल के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 एवं बच्चों के लिए 1098 के उपयोग की जानकारी दी गई।

Related posts

कमिश्नर श्री सिंह ने की जिलों की वर्चुअल समीक्षा

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 अगस्त 2022

Reva India News

आकाशीय बिजली, वज्रपात आदि से बचाव के लिए सुझाव

Reva India News

Leave a Comment