Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों की सूची तैयार तहसील कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश

मंडला, 13 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम मदुरै जाने वाले पात्र
यात्रियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित
तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उक्त सूची को अपने-अपने कार्यालयों के
सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा कराना सुनिश्चित करें, ताकि चयनित
यात्रियों को समय पर जानकारी मिल सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूची के प्रकाशन का उद्देश्य पारदर्शिता
बनाए रखना और यात्रियों को यात्रा संबंधी आवश्यक तैयारियों के लिए पर्याप्त
समय देना है। चयनित यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे सूचना पटल पर
अपना नाम जांच लें और आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित तहसील कार्यालय से
संपर्क बनाए रखें।

Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माँ शारदा देवी के दर्शन किए

Reva India News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक

Reva India News

मदरसा नूरे मोहम्मदी में मनाया गया आजादी का जश्न 

Reva India News

Leave a Comment