Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देश का बजट  विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ता कदम है  : संपतिया उयके   केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा  कार्यालय में आयोजित  पत्रकार वार्ता,   बजट से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

मंडला:-–  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के  जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने वाला है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले इस
बजट  में मध्यप्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। पूंजीगत व्यय में वृद्धि, शहरी अधोसंरचना के विस्तार और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम के विकास से प्रदेश को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा मिलने से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह बजट सभी वर्गों की आशाओं को पूरा करने वाला तथा प्रदेश को दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है।
गौरव
गरीब, युवा, नारी शक्ति, अन्नदाता, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक विकास, जन आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना स्पष्ट दिखाई देती है। राजकोषीय घाटा कम करने, पूंजीगत व्यय बढ़ाने, हाई स्पीड कॉरिडोर निर्माण और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश जैसे निर्णय देश को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट से मध्यप्रदेश को व्यापक लाभ मिलेगा और वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह मील का पत्थर सिद्ध होगा।
मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति प्रेरित बजट है जिसका उद्देश्य तेज और सतत आर्थिक वृद्धि, क्षमता निर्माण और सभी क्षेत्रों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन, औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई सेक्टर सशक्तिकरण, सेवा क्षेत्र विस्तार और नई तकनीकों में निवेश से मध्यप्रदेश में हाई टेक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे डिजिटल निवेश, नवाचार आधारित उद्यमिता और रोजगार सृजन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बजट में पारंपरिक औद्योगिक क्षेत्रों के पुनर्जीवन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया है।
बजट में महिला छात्रावास स्थापना, सेवा क्षेत्र विस्तार, हेल्थ सेक्टर सुधार, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर राहत, हेल्थ प्रोफेशनल्स प्रशिक्षण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रावधान शामिल हैं। लखपति दीदी योजना, पशुपालन प्रोत्साहन, अमृत सरोवर योजना और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने वाले निर्णय ग्रामीण रोजगार और स्वरोजगार को नई दिशा देंगे। सेवा क्षेत्र, आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश से मध्यप्रदेश को नया आर्थिक आधार मिलेगा।
उन्होंने कहा गया कि कंटेंट क्रिएटर लैब, पर्यटन गाइड प्रशिक्षण, खेल प्रोत्साहन और औद्योगिक निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। रक्षा बजट में वृद्धि, अधोसंरचना निवेश और नई आर्थिक जोन स्थापना से देश की सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। उन्होंने  कहा कि बजट  विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ता कदम है।  प्रेस वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार कार्यालय मंत्री श्री थामन बरमैया उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडला

Related posts

अर्द्धवार्षिक परीक्षा संख्या तत्काल प्रविष्ट करने के निर्देश

Reva India News

रोजगार युवा संगम मेले में 7 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

आशुतोष जायसवाल ने शतरंज में मारी बाजी

Reva India News

Leave a Comment