Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गौ हत्या के विरोध में नैनपुर रहा बंद विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

                                         मण्डला। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड नैनपुर के द्वारा गुरूवार को नैनपुर बंद का आव्हान किया गया था। जिसका व्यापक असर दिखाई दिया सुबह से ही पूरा बाजार बंद नजर आया। व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर समर्थन दिया। बीते दिनों नैनपुर नगर के वार्ड क्र. 10 में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गौ हत्या कर अवशेष फेंके गये थे जिससे नगर में रोष व्याप्त हो गया था और इस मामले की गहन जांच कराते हुए दोषियों पर कठोर कार्यवाही को लेकर आवाज उठाई जा रही थी। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि 11 फरवरी को नैनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 10 में गौहत्या की अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यह कृत्य न केवल कानून का खुला उल्लंघन है बल्कि क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाने वाला है। गौ माता भारतीय संस्कृति परंपरा एवं आस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में आक्रोश असंतोष एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न करती हैं। नैनपुर नगर में इस घटना के विरोध में आज शांतिपूर्ण रूप से बंद रखा गया है जो जनभावनाओं की गंभीरता को दर्शाता है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मांग की है कि गौहत्या की घटना में संलिप्त सभी दोषियों की तत्काल पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। संबंधित आरोपियों पर कठोर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर त्वरित न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। क्षेत्र में भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सख्त निगरानी एवं विशेष अभियान चलाया जाए। गौवंश संरक्षण के लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा आंदोलन पूर्णत: शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक दायरे में है। यदि समय रहते कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो जनआक्रोश और बढ़ सकता है जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बता दें कि नैनपुर तहसील क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 शांति नगर रियासी इलाके में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब बीच चौराहे पर एक गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना लगभग दोपहर 1 बजे की है। चौराहे से गुजर रहे स्थानीय नागरिकों ने जब सडक़ के बीचों बीच गौवंश के बछड़े का सिर देखा तो क्षेत्र में हडक़ंप मच गया सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया घटना की जानकारी फैलते ही सकल हिंदू समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए उन्होंने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य सुनियोजित साजिश के तहत किया गया प्रतीत होता है क्योंकि सिर को जानबूझकर व्यस्त मार्ग के बीचों बीच रखा गया था लोगों का मानना है कि यदि यह किसी जंगली जानवर का काम होता तो अवशेष इस तरह व्यवस्थित रूप से चौराहे पर नहीं पाए जाते घटना के बाद शांति नगर सहित आसपास के इलाकों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। व्यापारियों ने कुछ समय के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। महिलाओं और बच्चों में भय का वातावरण देखा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटना से सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है और प्रशासन को तुरंत और सख्त कदम उठाने चाहिए सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने मौके पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि गौवंश हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है और इस प्रकार की घटना को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए नैनपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया और उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच की जाएगी पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने अपील की काफी समझाइश और बातचीत के बाद सडक़ जाम समाप्त कराया गया और यातायात सामान्य हो सका सकल हिंदू समाज ने प्रशासन से क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तत्काल खंगालने की मांग की है। प्रतिनिधियों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 10 और आसपास के क्षेत्रों में कई निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिनकी जांच से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है फॉरेंसिक जांच के लिए अवशेषों को सुरक्षित कर परीक्षण हेतु भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बछड़े की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई और क्या यह हत्या का मामला है या अन्य कोई कारण घटना स्थल पर मौजूद सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने बछड़े के सिर और धड़ को सम्मानपूर्वक भगवा गमछे से ढककर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद उन्होंने अवशेषों को प्रशासन के सुपुर्द कर दिया इस दौरान धार्मिक मंत्रोच्चार भी किया गया और शांति की प्रार्थना की गई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर उपस्थित होकर घटना की निंदा की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी नैनपुर पुलिस प्रशासन ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है। टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है।

Related posts

मूंग एवं उड़द का उपार्जन 15 जून से

Reva India News

पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment