Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांव-गांव पहुंची मंडला पुलिस, चौपाल के माध्यम से हेलमेट, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर विशेष जनसंवाद

मंडला, 1 मार्च 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में 28 फरवरी को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के अंतर्गत थाना बिछिया (सुराला, चागरिया), थाना टिकरिया (गढ़ार), थाना मवई (कुम्हली), थाना मोहगांव (कौआ डोंगरी), थाना निवास (फड़की महल) एवं चौकी  पांडीवारा (पीपरदोन), चौकी पिंडरई (रखरी), चौकी मनेरी (मनेरी टोला) क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रमों में नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट धारण करने, दोपहिया वाहन नाबालिगों द्वारा न चलाने देने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के उपयोग, नशा मुक्ति तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि नशे की अवस्था में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है। साथ ही साइबर अपराध के मामलों में त्वरित सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं मानस हेल्पलाइन 1933/14446 की जानकारी दी गई। साइबर ठगी में होल्ड राशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत बैंक या पुलिस की सहायता से वापस प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।

Related posts

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मनाया गया संविधान दिवस

Reva India News

कोविड टीकाकरण का महाअभियान आज से

Reva India News

अवैध मत्स्य क्रय-विक्रय की सघन चैकिंग के दौरान 25 किलो मछली जप्त  

Reva India News

Leave a Comment