Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं- कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला, 2 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का यह उल्लासपूर्ण पर्व हमारे जीवन में प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश लेकर आता है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि और आनंद का संचार करे। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक परिवार में खुशहाली बनी रहे तथा समाज में सौहार्द और सद्भाव का वातावरण और अधिक मजबूत हो। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि होलिका दहन, धुरेड़ी, भाई दूज एवं रंग पंचमी के पर्व को हर्षाेल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ मनाएं। साथ ही शांति, कानून व्यवस्था एवं स्वच्छता बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

आंगनवाड़ी सेवाओं की समीक्षा, टीकाकरण में समन्वय और कुपोषण उन्मूलन पर जोर

Reva India News

कलेक्टर ने ली केंद्रीय विद्यालय समिति की बैठक

Reva India News

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव 4 जून क¨ करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ गंगा दशहरा पर माँ क्षिप्रा क¨ अर्पित करेंगे 351 फीट की भव्य चुनरी

Reva India News

Leave a Comment