Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली केंद्रीय विद्यालय समिति की बैठक

मण्डला 11 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने केंद्रीय विद्यालय समिति की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती सिंह ने स्कूल प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से स्कूल में निर्माण कार्य, सौंदर्यीकरण, ऑनलाइन कक्षाओं आदि पर विस्तार से जानकारी मांगी। कलेक्टर ने प्राचार्य उपेंद्र कुमार से कोरोना संकट के कारण चल रही संचालित ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का कोर्स निर्धारित समय के अनुपात में अवश्य पूरा किया जाए। विद्यार्थियों का समय-समय पर ऑनलाइन टेस्ट एवं उनके लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित किया जाए। कलेक्टर ने इस दौरान स्कूल के 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने विद्यालय समिति के माध्यम से स्कूल प्रबंधन को बेहतर करने के लिए सुझाव भी जाने। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय में बायोलॉजी एवं मैथ्स के शिक्षकों की मांग की।

प्राचार्य ने कलेक्टर हर्षिका सिंह के समक्ष स्कूल की आधारभूत संरचना में जरूरी निर्माण कार्य, जरूरी सुधार कार्य, सामग्री क्रय प्रक्रिया आदि के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जीपी पटले को स्कूल के निर्माण एवं सुधार कार्यों के बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने गार्डन सौन्दर्यीकरण, खेल के मैदान की साफ-सफाई व्यवस्था, फर्नीचर, शौचालय, पीने के पानी आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के करियर गाइडेंस के लिए चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक के पश्चात कलेक्टर ने स्कूल परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने भौतिकी लैब और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Related posts

सीएम मॉनिट के लंबित प्रकरणों का इस सप्ताह निराकरण करें – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

टीएल पत्रों में लापरवाही नहीं चलेगी, अधिकारी करें व्यक्तिगत फॉलोअप-  कलेक्टर 1 जून से शुरू होंगे ग्राम दिवस, हर गांव में होगी जनसुनवाई सीएम हेल्पलाइन के 500 दिन पुराने प्रकरणों का एक सप्ताह में करें निराकरण

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment