Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किशोरियों को लगाया जा रहा है सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को सक्रिय किया गया है। साथ ही समस्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों  के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। योजना के तहत स्कूलों में कैंप लगाकर और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र किशोरियों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है।

  कैंसर से बचाव का सुरक्षा चक्र स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कम उम्र में लगाया गया यह टीका सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध शरीर में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं ताकि जिले की हर पात्र किशोरी को इस सुरक्षा कवच का लाभ मिल सके।

Related posts

कोविड संक्रमण से मृत्यु पर वारसानों को मिलेगी 50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि

Reva India News

धन्वन्तरि जयन्ती 29 अक्टूबर को आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया जाएगा

Reva India News

भवन एवं संनिर्माण श्रमिकों को दिव्यांग उपकरणों के लिए मिलेगा अनुदान

Reva India News

Leave a Comment