Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आत्मा योजनांतर्गत सर्वोत्तम कृषक व कृषक समूह पुरूस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

मंडला 7 अक्टूबर 2024

परियोजना संचालक आत्मा समिति किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला मण्डला द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनांतर्गत कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कृषि- अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं रेशम पालन के पुरूस्कार हेतु कृषकों व कृषक समूहों का चयन किया जाना है। पुरस्कार के चयन के लिये वर्ष 2023-24 (रबी/खरीफ) में कृषकों द्वारा अपनाई गई तकनीकि, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर किसानों का चयन किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित पांच कृषकों (अलग-अलग संकायों में) को दस हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। 5 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार (अलग-अलग संकायों में) के लिये 25 हजार रू. प्रदाय किये जायेंगे। जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये 20 हजार रू. पांच समूहों को प्रदाय किये जायेंगे। इच्छुक कृषक पुरस्कार हेतु 31 अक्टूबर 2024 तक अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टैक्नॉलोजी मैनेजर आत्मा, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन में आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। सर्वोत्तम कृषक का चयन 15 नवम्बर 2024 तक समिति द्वारा किया जायेगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषकों के आवेदन पत्र जिला स्तर पर चयन हेतु प्रस्तुत किये जायेंगे। विगत वर्षों में पुरस्कार हेतु चयनित कृषकों व जिन्हे पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, को आगामी 7 वर्षों तक चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नही किया जायेगा।

Related posts

प्रभावी और सुचारू व्यवस्थाओं के लिए नवाचार जरूरी – राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल ने ऑन लाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली का किया शुभारम्भ

Reva India News

संवेदन शील मंडला कलेक्टर ने क्लस्टर शिविर में दिखाये अपने तेवर ✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼

Reva India News

चिटफंड कम्पनी के धोखाधड़ी के प्रकरण के निराकरण के लिये शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment