Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मना फाग उत्सव

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के निज निवास ग्राम टिकरवारा में होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का  आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक फाग गीतों की धुनों पर होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने मंत्री श्रीमती उईके को होली की बधाई दी और कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति और सद्भाव का संदेश दिया।


आयोजन के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व हमारे आपसी प्रेम और भाईचारे को और अधिक मजबूत करता है।

Related posts

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का कोविड परीक्षण कराने के निर्देश

Reva India News

तीसरी लहर को घातक होने से रोकने कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन आवश्यक – श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से चर्चा  

Reva India News

मण्डला 26 दिसम्बर 2021रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

Leave a Comment