Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति अभियान के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

मंडला, 9 मार्च 2026

जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही गतिविधियां एवं कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा बैठक योजना भवन में सोमवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसपी श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहित एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रोहित बड़कुल ने बैठक में अवगत कराया कि जिले के सभी थानों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर नशे के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया जा रहा है। विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की सूचना प्राप्त कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि आबकारी एक्ट के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 तक 112 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। इस कार्यवाही में 114 लीटर शराब जप्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 28 हजार 69 रूपए है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि आबकारी, पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को भी नुक्कड़-नाटक, संगोष्ठी, रैली आदि के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाया जाये।

Related posts

2 कोरोना मरीज स्वस्थ

Reva India News

खिलाड़ी करें पदक की तैयारी, आप की चिन्ता होगी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment