Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परमाणु परियोजना के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

मंडला, 9 मार्च 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में चुटका परमाणु परियोजना के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में एजेण्डा अनुसार चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में तय की गयी टाइम लाइन के अनुसार टास्क पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाना है। यह परियोजना शासन की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए इसके क्रियांवयन के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की समस्त कार्यवाही समय पर करते हुए एनपीसीआईएल को भू अधिकार दिलाया जाना है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने भू – अर्जन का डाटा मैप के अनुसार तय करने तथा फाइनल प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को आर एंड आर कालोनी का ज्वाइंट विजिट करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, ईई पीडब्ल्यूडी श्री जीएस भलावी, ईई पीएचई श्री मनोज भास्कर, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल के साथ एनपीसीआईएल के अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

Reva India News

भंडारण केंद्र खेरी में कृषि उप संचालक और जिला अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण, उपस्थित किसानों से लिया फीडबैक

Reva India News

मंडला कलेक्टर  के बेहतर एवं त्वरित  वन अधिकार दावों के निराकरण करने पर सीएम ने की प्रशंसा श्री चैहान ने जिले में संवेदनशीलता के साथ पट्टा वितरण के लिए कलेक्टर को दी बधाई

Reva India News

Leave a Comment