Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर

मंडला, 9 मार्च 2026

जिला आपदा प्रबंधन कार्यशाला जिला योजना भवन में सोमवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संक्रामक रोग, भूकम्प, आग, जैसी आपदाएं आकस्मिक रूप से हमारे सामने आती हैं, इसके लिए हमें पहले से ही सतर्क रहते हुए एक टीम के रूप में इनसे निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ अन्य आकस्मिक घटनाओं के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

इस कार्यशाला के दौरान एसडीईआरएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री हेमराज परस्ते ने पीपीटी के माध्यम से प्राकृतिक तथा मानव निर्मित आपदाओं के विषय में विस्तार से प्रस्तुतकरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम, तहसीलदार तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 मार्च 2022

Reva India News

उद्यानिकी विभाग योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment