Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरेलू एलपीजी गैस के उपयोग एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला, 13 मार्च 2026

मंडला में घरेलू एलपीजी गैस के उपयोग एवं नियमानुसार वितरण व्यवस्था की समीक्षा के लिए शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस की उपलब्धता, समय पर वितरण तथा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि बुकिंग कराने वाले पात्र उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को घर बैठे गैस बुकिंग की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करने तथा इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में होटल, रेस्टोरेंट एवं केटरिंग संचालकों को घरेलू गैस के स्थान पर कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डीजल भट्टी, इलेक्ट्रिक इंडक्शन एवं सोलर जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी बात कही गई। इस अवसर पर अनुभाग मंडला के सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि, जिले के केटर्स, तहसीलदार मंडला तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मंडला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

वन परिक्षेत्र खटिया (बफर) में अनुभूति षिविर का हुआ आयोजन

Reva India News

कलेक्टर के प्रयासों से साकार हुआ ज्ञानदीप विद्यालय का नया नार्थ विंग भवन 43 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में शिक्षा का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा

Reva India News

जिले के हॉस्टल्स में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment