Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं को लगाया गया निःशुल्क टीका

मंडला, 13 मार्च 2026

भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी बिछिया श्रीमती सोनाली देव के मार्गदर्शन में गुरूवार को शासकीय हाईस्कूल मेंढ़ा, विकासखंड मवई में विशेष टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 122 बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। टीकाकरण कार्यक्रम में बीएमओ मवई डॉ. दिलीप अहिरवार, शिक्षा विभाग से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एच.एस. परते, प्रभारी प्राचार्य मंगल सिंह पंद्रे, श्रीमती रामेश्वरी पंद्रे, मुनीर खान, सहदेव बघेल, नैन सिंह, बलवान करायत, कृष्णा वाल्के, ज्ञानेश्वर करायत उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण करवाकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

Related posts

परिवहन विभाग द्वारा शिविर में 47 छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाए गए

Reva India News

कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताये आईटी सेक्टर में स्थानीय अध्ययन के अवसर

Reva India News

नदियों को साफ स्वच्छ रखना ही उनकी सेवा है: रवि बर्मन जल गंगा संवर्धन अभियान तहत विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment