Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गिरानीदास की दिव्यांगता के दर्द को ट्राईसिकल ने दूर कर दिया है

मंडला 11 जुलाई 2024

मंडला जिले के ग्राम पंचायत सिझौरा निवासी, दिव्यांग गिरानी दास को ट्राइसिकल मिलने से वह बहुत प्रसन्न है। ट्राईसिकल से उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए सहूलियत हो रही है। दिव्यांग गिरानी दास ने बताया कि उसके दिव्यांग हो जाने पर उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने में बहुत कठिनाई होती थी। उसे हाट बाजार, मेहमान और शासकीय कार्यालयों में आने जाने के लिए किसी न किसी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ती थी। जब किसी व्यक्ति की मदद नहीं मिलती थी, तो वह एक स्थान से दूसरे स्थान तक आ जा नहीं सकता था। वह अपनी दिव्यांगता को लेकर बहुत दुःखी था। उसके पास इतने रूपए-पैसे भी नहीं थे, कि वह स्वयं के लिए ट्राइसिकल खरीद सके।

गिरानी दास ने बताया कि उसे ग्राम पंचायत के द्वारा सूचना मिली कि उसे एक ट्राईसिकल प्रदान की जाएगी। जिससे वह बिना किसी कठिनाई के एक स्थान से दूसरे स्थान तक आ-जा सके। उसने बताया कि उसे ग्राम पंचायत के द्वारा एक ट्राइसिकल प्रदान की गई है। जिससे उसे अपनी दिव्यांगता महसूस नहीं हो रही है ट्राइसिकल से वह अब अपनी दैनिक दिनचर्या के लिए आसान सफर कर रहा है। गिरानी दास ने बताया कि वह ट्राइसिकल पाकर बहुत प्रसन्न हैं। ट्राईसिकल से वह अब अपने कार्यों के लिए हाट-बाजार, दुकान व शासकीय कार्यालयों तक आसानी से आ-जा रहा है। ट्राइसिकल ने गिरानी दास की दिव्यांगता के दर्द को दूर कर दिया है। वह इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहा है।

Related posts

अवैध शराब जप्त

Reva India News

बिछिया लाईन के प्रथम सर्किट में विद्युत आपूर्ति प्रातः 7 से 10 बजे तक रहेगा बंद

Reva India News

कतिपय समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल द्वारा एक खबर प्रकाशित की गयी हैं जिसमें जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदक अरविंद यादव पिता टिक्कू यादव द्वारा चौकी प्रभारी अंजनिया द्वारा पैसे की डिमांड एवं जेल कर्मियो द्वारा जेल में मारपीट किये जाने के संबंध में दिये गये शिकायत का उल्लेख किया गया हैं। शिकायत एवं मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए तथ्यों की जांच राजपत्रित अधिकारी से करवाई गयी।

Reva India News

Leave a Comment