Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 13 मार्च 2026

जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था बजरंग शिक्षा समिति नारा द्वारा सेक्टर-5 में प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के लिए क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन सिजोरा में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक समन्वयक कीर्ति कुरील ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, उनके महत्व तथा नारी सशक्तिकरण के विषय में जानकारी दी। साथ ही जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रतिभागियों को नोट भी कराया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाजसेवी अनिल हरदहा ने समिति की वर्तमान कार्ययोजना, दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया तथा कार्यों के प्रभावी संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार व्यक्त किए गए। इसके अतिरिक्त मैटर जितेंद्र लारेश्वर ने स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन, प्रबंधन तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण में उपस्थित समिति के सदस्यों एवं छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सेक्टर की विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मंडला जिले को मिली कोविड अस्पताल की सौगात कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने में कारगर साबित होगी – शिवराज सिंह चौहान 100 बिस्तर कोविड अस्पताल के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्यमंत्री श्री कुलस्ते एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी हुए शामिल

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 मई 2022

Reva India News

Leave a Comment