Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के खानापारा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया अंतरण जिले के एक लाख 56 हजार 947 किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित

मंडला 13 मार्च 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त शुक्रवार को देशभर के किसानों को एकसाथ सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की गई। असम के गुवाहाटी जिले के ज्योतिविष्णु अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक केन्द्र खानापारा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि का हस्तांतरण किया। मंडला जिले के एक लाख 56 हजार 947 किसानों के खातों में 22वी किश्त की राशि 31 करोड़ 35 लाख रूपए अंतरित की गई।

कलेक्ट्रेट परिसर के गोलमेज कक्ष में इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा गोलमेज कक्ष में मौजूद कृषकों को पुष्पगुच्छ एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, तहसीलदार बम्हनी वृत श्री हीरालाल तिवारी, नायब तहसीलदार मंडला श्री पुष्पेन्द्र पन्द्रे के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषक मौजूद रहे।

Related posts

विश्व धरोहर सप्ताह: व्याख्यान माला एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न छाया चंदेल, तन्वी शेख एवं प्रियांशी रजक रही विजेता

Reva India News

“नए आपराधिक कानून को एक वर्ष पूर्ण, नए आपराधिक कानून तकनीक आधारित पारदर्शी न्याय प्रणाली की ओर सार्थक कदम” मंडला पुलिस- जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, सबके लिए त्वरित न्याय की अवधारणा पर आधारित हैं नये आपराधिक कानून

Reva India News

अध्यक्ष श्री अतर सिंह आर्य 24 एवं 25 जुलाई को मंडला जिले का भ्रमण करेंगे

Reva India News

Leave a Comment