Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 13 मार्च 2026

योजना भवन में पुलिस एवं कार्ड एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में “महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मंडला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे- कान्हा नेशनल पार्क, मंडला शहर स्थित नर्मदा घाट, माहिष्मती घाट तथा सहस्त्रधारा पर महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा पुलिस की नियमित उपस्थिति जैसी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

एसपी श्री सकलेचा ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूकता अभियानों का निरंतर दोहराव आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब विदेशी अथवा अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक किसी क्षेत्र में आते हैं, तो पुलिस, अन्य विभागों एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोगपूर्ण व्यवहार उन्हें सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है। इस अवसर पर “शक्ति कैफे” पहल की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

परियोजना के संकुल समन्वयक ने बताया कि मंडला एवं कान्हा क्षेत्र में संचालित इस परियोजना के तहत अब तक लगभग 200 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण तथा करीब 1600 छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह परियोजना निर्भया फंड, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से संचालित की जा रही है। साथ ही पर्यटन स्थलों पर गाइड एवं वाहन चालकों को प्रशिक्षित कर पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

छोटे व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका मंडला में लोक कल्याण मेला 1 जून से  30 जून तक

Reva India News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल 16 मई को मंडला आएंगे, ‘आदि उत्सव-2026’ में होंगे शामिल

Reva India News

आरडी कॉलेज में मेगा ऋण वितरण कैंप का आयोजन 25 को

Reva India News

Leave a Comment