Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 17 फरवरी 2026

नारायणगंज में संपूर्णता अभियान 2.0 का सांसद श्री कुलस्ते ने किया शुभारंभ

 

मंडला, 17 फरवरी 2026

नारायणगंज में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे।

सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए बनाई गई हैं। संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से इन योजनाओं का सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि हर पात्र हितग्राही तक उनका लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क कर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करें और उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए।

अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आंगनवाड़ी के 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण उपलब्ध कराना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना। गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य जाँच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना। स्कूलों में छात्राओं के लिए कार्यात्मक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करना। मवेशियों का शत-प्रतिशत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण करना। यह अभियान विकसित भारत के लक्ष्य और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय समन्वय, जनभागीदारी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। गांव-गांव शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों की पहचान की जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में एसडीएम श्री सीएल वर्मा, एसीईओ श्री विनोद मरावी जनपद स्तर के अधिकारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर में बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण

एसडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

मंडला, 17 फरवरी 2026

नैनपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दसवी बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण एसडीएम श्री आशुतोष महादेव ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी से परीक्षा से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नियमों के अनुरूप संचालित की जाए। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी, शिक्षकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भवन विकास निगम भोपाल के एमडी ने किया निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज भवन का निरीक्षण

Reva India News

बजरंग क्लब टेभा ने जीता फाइनल मैच:–

Reva India News

राजमिस्त्री स्वरोजगार प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment