Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटना पीड़ितों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

मंडला, 16 मार्च 2026

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा दुर्घटना पीड़ितों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल या मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का समय पर लाभ दिलाया जाए। विशेष रूप से प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पीएम राहत योजना (विशेषकर सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए) दुर्घटना के पात्र पीड़ितों को कैशलेस इलाज प्रदान करती है। यह योजना दुर्घटना के पहले ’गोल्डन ऑवर’ में त्वरित चिकित्सा सुनिश्चित करती है और इसका उद्देश्य समय पर इलाज न मिलने से होने वाली मौतों को रोकना है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सड़क दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को राहवीर योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता का लाभ भी समय पर प्रदान किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

जिला अंतर्गत चिन्हित 10 ब्लैक स्पॉट एवं चिन्हित 34 रेड स्पॉट पर संबंधित सड़क निर्माता विभागों को 7 दिवस के अंदर स्थल निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। हिट एंड रन प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर का पुनः निरीक्षण करने एवं स्पीड ब्रेकर पर रंग रोधन का कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये। नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं बिना सीटबेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अतिक्रमण दस्ता को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, डीएफओ पश्चिम श्री एमएस मौर्य, डीएफओ पूर्व श्रीमती प्रीता एमएस, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, सभी एसडीएम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महिला स्व-सहायता समूहों, कत्तिन, बुनकरों एवं स्वदेशी अभियान को सशक्त बनाने डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रारंभ

Reva India News

जिले में अब तक 932.6 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1059.2 मि.मी. बारिश दर्ज  

Reva India News

नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा, अधोसंरचना विकास का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment