Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने किसानों को वितरित किए गए मूंगफली एवं तिल के बीज

मंडला, 16 मार्च 2026

कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत जिले में फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को मूंगफली एवं तिल के बीज वितरित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और कृषि उत्पादन में विविधता लाई जा सके।

इसी क्रम में नैनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के किसानों को मूंगफली एवं तिल के बीज वितरित किए गए। ग्राम गोंझी निवासी श्री चम्पत, श्री कुंजीलाल और श्री बीरन को बीज प्रदान किए गए। इसी प्रकार ग्राम सांगवा के श्री राम ठाकुर एवं श्री प्रताप सिंह तथा ग्राम देल्हा की श्रीमती दुर्गा बाई और श्री अशोक को भी मूंगफली एवं तिल के बीज उपलब्ध कराए गए।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फसल विविधीकरण के माध्यम से किसानों को अधिक लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मूंगफली और तिल जैसी तिलहनी फसलें कम लागत में बेहतर उत्पादन देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती हैं। इसके साथ ही इन फसलों की बाजार में अच्छी मांग होने से किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहती है।

अधिकारियों ने किसानों को इन फसलों की उन्नत खेती पद्धतियों, बीज उपचार तथा समय पर बुवाई के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। किसानों से अपील की गई कि वे कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 22 नवंबर झलकारी जयंती पर स्थानीय अवकाश घोषित किया

Reva India News

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने आपदा राहत, बचाव कार्य के लिए टीम गठित

Reva India News

कामकाजी महिला वसतिगृह स्थापित करने संबंधी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment