Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 के अधिग्रहित भूमि के संबंध में विशेष कैंप आयोजित

मंडला, 24 मार्च 2026

अनुभाग नैनपुर अंतर्गत प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के संबंध में सोमवार को संबंधित ग्रामों में विशेष कैंप आयोजित कर कृषकों एवं ग्रामवासियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आयोजित कैंप में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कृषकों को अवगत कराया गया कि प्रस्तावित राजमार्ग का एलाइनमेंट किन-किन ग्रामों एवं कृषिभूमियों से होकर गुजर रहा है तथा उनकी कितनी भूमि अधिग्रहण में ली जा रही है। साथ ही, भूमि के बदले निर्धारित मुआवजा राशि, उसके निर्धारण के आधार कलेक्टर गाइडलाइन एवं मुआवजे में सम्मिलित परिसंपत्तियों के मूल्य के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई कृषक निर्धारित मुआवजा राशि से असंतुष्ट हो, तो वह विधि अनुसार उपलब्ध अपील एवं पुनर्विचार की प्रक्रिया का लाभ ले सकता है। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रियाओं एवं अधिकारों की जानकारी भी मौके पर ही प्रदान की गई। ग्राम चिरईडोंगरी, कजरवाड़ा, अमझर, जहरमऊ एवं सर्री में आयोजित बैठकों के दौरान राजस्व नक्शों के माध्यम से प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के एलाइनमेंट को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया तथा उसके मार्ग एवं प्रभाव क्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामवासियों ने प्रस्तुत जानकारी को समझते हुए अपने सुझाव एवं जिज्ञासाएं भी साझा कीं। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता एवं विधिसम्मत ढंग से संपादित हो तथा प्रभावित कृषकों को समयबद्ध एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जा सके।

Related posts

महिलाएँ स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन आगे बढ़ें – रास सांसद श्रीमती उईके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

Reva India News

3 सालों से जिला कार्यालय में अटकी उजागर हो चुके 1997.891 रूपये भ्र्ष्टाचार की फ़ाइल अधिकारीयों द्वारा नहीं की गईं, आज तक कोई करवाई मामला पहुंचा जबलपुर EOW.

Reva India News

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों को एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने अंतिम अवसर

Reva India News

Leave a Comment