Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 शुरू

मंडला, 24 मार्च 2026

मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक में युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें सुरक्षा सेवाओं में रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

इस योजना के तहत प्रतिवर्ष अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 4000 युवक-युवतियों को सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय होगा, जिसकी अवधि 40 दिन निर्धारित की गई है।

सरकार ने प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता देने का भी प्रावधान किया है। पुरुष अभ्यर्थियों को 1000 रूपए प्रति माह तथा महिला अभ्यर्थियों को 1100 रूपए प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रदेश के युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि वे देश सेवा के लिए भी तैयार हो सकेंगे। यह पहल युवाओं को शारीरिक, मानसिक और अनुशासनात्मक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related posts

परशुराम मंदिर का भूमि पूजन आज

Reva India News

दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों के चिन्हांकन के लिए टाऊनहॉल में लगाया गया शिविर कलेक्टर ने किया शिविर का निरीक्षण

Reva India News

योग: स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला – मंत्री श्रीमती उइके राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुई

Reva India News

Leave a Comment