Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर अंजली की आर्थिक सहायता की

मंडला 12 सितंबर 2024

जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में 10 अगस्त 2024 को आयोजित जनसुनवाई में डॉ. अम्बेडकर वार्ड मण्डला निवासी अंजली सिंह ने जीवनयापन हेतु कलेक्टर सोमेश मिश्रा को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी को आवेदक के पात्रता का परीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

12 अगस्त को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आवेदक अंजली सिंह को कलेक्टर कार्यालय बुलाकर रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने आवेदक अंजली से चर्चा करते हुए परिवार के संबंध में जानकारी ली। अंजली ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी 81 आवेदकों की समस्यायें

Reva India News

ए-ग्रेड उपलब्धि पर बधाई, टीएल बैठक में कलेक्टर ने तय की आगे की रणनीति, धान उपार्जन की सघन समीक्षा बारिश से बचाव और समय पर भुगतान के निर्देश

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment