Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 30 मार्च 2026

मंडला जिले के अंजनिया (तहसील बिछिया) में 30 मार्च को मिशन शक्ति योजना अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों को शी-बॉक्स पोर्टल, महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं को बैंकिंग, बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण के उपाय बताए।

कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं को पेन एवं नोटबुक किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Related posts

16 जून से मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित

Reva India News

उर्वरक एसएसपी अमानक पाए जाने पर क्रय-विक्रय प्रतिबंधित

Reva India News

योजना अधिकारी को शतप्रतिशत वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment