Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा पखवाड़ा : बिंझिया ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार

मंडला 24 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जन भागीदारी, स्वच्छता, सेवा, जनकल्याणकारी कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान यह सेवा पखवाड़ा अभियान और सभी योजनाएं प्रदेश में सभी ग्राम पंचायत के स्तर पर शिविर लगाकर सम्पादित की जा रहीं हैं। इन्हीं योजनाओं और अभियान के तहत आयुष विभाग मंडला के शासकीय यूनानी औषधालय मंडला द्वारा ग्राम पंचायत बिंझिया के पंचायत भवन में स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में महिला, पुरुष, बालक, बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए यथोचित उपचार एवं दवा वितरण किया गया। आमजन को स्वच्छता और स्वास्थ्य तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार संबंधी जानकारी भी दी गई।

Related posts

शासकीय आई.टी.आई. मंडला में ओपन कैम्पस ड्राईव का आयोजन 23 को

Reva India News

*युवाओं की उत्थान से युवाओं का राष्ट्र निर्माण*

Reva India News

जनपद मंडला के सभाकक्ष में जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला संपन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने सीखा पानी की जाँच के तरीके

Reva India News

Leave a Comment