Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित

मंडला, 21 मई 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन, जबलपुर संभाग के संभाग समन्वयक श्री रवि प्रसाद बर्मन के मार्गदर्शन में ग्राम सलैया वनग्राम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकासखंड समन्वयक श्रीमती मंजुलता पांडेय, नवांकुर संस्था आदिवासी लोक नृत्य दल धनवाही के संस्था प्रमुख श्री जगत सिंह परते, परामर्शदाता श्री बद्री प्रसाद मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष श्री बिजेंद्र यादव तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का आयोजन इंटर्नशिप कार्य कर रही सुश्री शिवकुमारी उइके के निवास पर किया गया। इस अवसर पर श्री बर्मन ने वर्तमान में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान, वृहद पौधारोपण, नशामुक्ति अभियान, जैविक खेती, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण करने एवं लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बीएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष तथा स्नातक विद्यार्थियों के लिए एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ग्राम पंचायत गडरा में दिलाई स्वच्छता की शपथ

Reva India News

विधिक सेवा प्राधिकरण में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत होगी विविध गतिविधियाँ

Reva India News

कलेक्टर ने किया रज़ा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment