Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ की जिंदगी बचाने की जंग में उम्मीद की किरण कलेक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ

मंडला, 8 अप्रैल 2026

गंभीर बीमारियों से जूझ रही माँ को बचाने के लिए एक बेटे की भावुक गुहार पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित सहायता प्रदान की है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

बुधवार को सन्नू सोनी ने कलेक्टर को अपना आवेदन देकर बताया कि उनकी मां श्रीमती सुषमा सोनी, पिछले पांच वर्षों से ब्रेन ट्यूमर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। परिवार ने अपनी पूरी क्षमता से इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। डॉक्टरों की सलाह पर उनका इलाज अभी आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्यसाई अस्पताल में चल रहा है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे सन्नू सोनी ने कलेक्टर से मदद की अपील की और  आने-जाने, ठहरने और भोजन के खर्चों के लिए सहायता की आवश्यकता बताई थी।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा दी गई 5 हजार रुपये की तत्काल सहायता इस परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। यह कदम न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा है कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

परिवार ने कलेक्टर श्री मिश्रा की संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी उन्हें सहयोग मिलता रहेगा, जिससे उनकी मां का इलाज सुचारू रूप से जारी रह सके।

Related posts

छात्र स्नेह धुर्वे ने लाइव ग्लिटर आर्ट से बनाया कलेक्टर का सुंदर चित्र छात्र की कलात्मक प्रतिभा को कलेक्टर ने सराहा

Reva India News

8 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बड़ादेव पेनठाना में सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

Reva India News

Leave a Comment