Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीच रोड से हटेंगे विद्युत पोल, यातायात होगा सुगम

मंडला, 9 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की पहल पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे 11 केवी एवं एलटी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

यह कार्य कलेक्टर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी) द्वारा तत्काल कार्यादेश जारी किया गया। इसके तहत आज निर्धारित स्थानों से विद्युत पोलों को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसे एक-दो दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पहल से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा समाप्त होगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू हो सकेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य पर खुशी जताई है। कलेक्टर मंडला ने भी संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की है।

 

 

Related posts

झंकार भवन में आयोजित किया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

Reva India News

भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेंगे नये भवन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के प्रयास लाए रंग

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

Reva India News

Leave a Comment