Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 9 अप्रैल को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का आयोजन

मंडला, 8 अप्रैल 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले में 9 अप्रैल को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान करना तथा जांच, निदान और परामर्श की सुविधाओं का विस्तार करना है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ स्त्री रोग चिकित्सकों एवं महिला चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये विशेषज्ञ अपने-अपने आवंटित संस्थानों में सेवाएं देकर गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच एवं देखभाल सुनिश्चित करेंगे।

अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल मंडला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर, मोहगांव, निवास, मवई, बिछिया, नारायणगंज सहित विभिन्न प्राथमिक एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं को निःशुल्क जांच, आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गर्भवती महिलाओं को इन शिविरों में लाकर अभियान का लाभ दिलाएं, ताकि सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जा सके। जिला प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण पहल को जनहित में व्यापक रूप से प्रचारित करने का आग्रह भी किया है।

Related posts

मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क ग्रामों में दो चक्रों में किया जाएगा कीटनाशक का छिड़काव कीटनाशक छिड़काव का प्रथम चक्र 16 जून से प्रारंभ

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर मण्डला में किया गया

Reva India News

वॉश ऑन व्हील सेवा संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment