मंडला, 10 अप्रैल 2026
प्रस्फुटन ग्राम इन्द्रा माल में नवांकुर ’देवनाला सेवा समिति खैरी माल’ के नेतृत्व में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में विकासखंड समन्वयक द्वारा ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ अंतर्गत “जल शक्ति से नवभक्ति, सुरक्षित जल, समृद्ध कल” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ’जल मंदिर (प्याऊ) समिति’ के दस्तावेजीकरण, खाता सुधार एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में नवांकुर देवनाला सेवा समिति के कार्यक्रम समन्वयक श्री गोविंद कुरम एवं परामर्शदाता श्री महेंद्र बसल सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति इन्द्रा माल की श्रीमती बसमतिया बाई, डोंगरगांव से अध्यक्ष श्री शिव सोनवानी, देवगांव से श्रीमती ज्योति बैरागी, सकरी से श्री राजेश कुडापे, कापाटोला देवगांव से श्री प्रहलाद नंदा एवं मोहगांव रैयत से श्री संतोष नंदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
