Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया रात्रिकालीन नगर का भ्रमण

मंडला 28 अगस्त 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार की रात्रि को प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर निराश्रित मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद करने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। नगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सघन यातायात वाले मार्गों का अवलोकन किया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने पथ विक्रेता एवं दुकानदार से चर्चा करते हुए डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, नगर पालिका सीएमओ गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बैगा परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा समयबद्ध कार्यक्रम जारी

Reva India News

कलेक्टर ने की नजूल प्रकरणों की समीक्षा

Reva India News

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment